लंबित प्रकरणों का तत्काल निपटारा करने एसपी ने दिए समीक्षा बैठक में थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश

पांढुरना, जिला पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को संपन्न हुई मासिक बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना तथा पुलिस चौकियों के वन टू वन अपराधों की समीक्षा करते हुए प्रभारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के साथ ही अवैध धंधों पर सख्ती से पाबंधी लगते हुए अपराधियों पर भी कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए,वहीं दिनों-दिन बढ़ते जा रहीं सडक़ दुर्घटनाओं पर एसपी द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए सडक़ दुर्घटनाए रोकने सत्त प्रयास करने की भी बात कहीं।

नगर जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक ली जिसमें जिले के लगभग समस्त पुलिस थाना तथा चौकी प्रभारी उपस्थित थे,एसपी द्वारा स्वयं प्रत्येक थाने तथा चौकी में लंबित अपराधों के संदर्भ में प्रभारियों से चर्चा करते हुए इसके निराकरण को लेकर कि गई जानकारी लेते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने जिले के सभी थाना तथा चौकी में कहीं भी कोई अवैध धंधे पनपने नहीं देंने की हिदायत देंते हुए इन अवैध धंधे तथा अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए,वहीं इस बैठक में विशेषकर नगरीय सीमा से लगे नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम मोही से लेकर बड़चिचोली तक होने की वाले गंभीर सडक़ दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इन सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सत्त प्रयास करने के इन क्षेत्रों के थाना तथा चौकी प्रभारी को निर्देश दिए ।

इस समीक्षा बैठक में एसपी प्रकाश परिहार,एएसपी मनकामना प्रसाद,एसडीओपी पांढुरना बृजेश भार्गव,सौंसर एसडीओपी सहित जिले के सभी पुलिस थाना तथा चौकी प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Next Post

आलीराजपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही: मात्र 24 घंटे में हत्या के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Tue Jul 14 , 2026
आलीराजपुर । थाना कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में 13 जुलाई 2026 को हुई एक जघन्य हत्या की घटना को लेकर आलीराजपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता ने स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने […]

You May Like