
भोपाल. मप्र राज्य हज कमेटी ने हज से लौट रहे यात्रियों के बेहतर सफर को लेकर सोमवार को जानकारी साझा की. कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज-2026 में हज पर जाने के लिये हज आवेदन प्रक्रिया की प्राथमिक उद्घोषणा भारत सरकार, हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा कर दी गई है. आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि माह जुलाई 2025 में घोषित की जाएगी. उन्होंने बताया कि हज आवेदकों को हज आवेदन करने से पूर्व कुछ विशेष तैयारियां करना आवश्यक है. जिनके बारे में हज आवेदकों की जानकारी के लिए जरूरी बातों का ध्यान आवेदकों को रखना होगा.
रफत वारिस ने बताया कि हज-2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद प्रदेश से हज पर गये हाजियों की वापसी का सिलसिला जारी है. उन्होंने बताया कि13 जून से हाजियों के आने का सिलसिला शुरू है. प्रदेश के हज यात्रियों की अंतिम हज उड़ान 11 जुलाई को मुम्बई विमानतल पर आएगी.
बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के इतिहास में इस वर्ष हज में प्रदेश के 8010 संख्या में आवेदकों को हज पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ. प्रदेश के हज यात्रियों के मागदर्शन और सहायता हेतु राज्य हज कमेटी ने शासन के विभिन्न विभागों के 46 कर्मचारियों को चयनित कर उनको विशेष प्रशिक्षण देकर राज्य हज निरीक्षक के रूप में प्रदेश के हज यात्रियों के साथ सऊदी अरब भेजा. इन राज्य हज निरीक्षकों द्वारा सऊदी अरब में प्रदेश के हज यात्रियों का मार्गदर्शन एवं सहायता की. इस दौरान हज पर गए हज यात्रियों में से 2 पुरुष एवं 3 महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गई.
