अधारताल-रांझी में चले चाकू, दो घायल

जबलपुर: अधारताल व रांझी थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए।रांझी पुलिस ने बताया कि सोनू सोनकर 45 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर के पास पुरानी रंजिशकेा लेकर साहिल चौधरी एवं हरीश ने शुभम सोनकर से विवाद किया इसके बाद जान से मारने की नियत हरीश ने उसे पकड़ लिया एवं साहिल चौधरी ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी।

शुभम सोनकर 17 वर्ष को गंभीर चोटें आई।इसी प्रकार अधारताल थाना में रोहित गोटिया 23 वर्ष निवासी बड़ी खेरी करोंदानाला ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि अपने साथी दोस्त सुमित और मोहित के साथ मटन की दुकान के पास खड़ा था उसी समय चूहा उर्फ विवेक पाण्डे आकर उससे साथ गाली गलौज करते हुये पार्टी करने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगा, उसने गालियां देने एवं रूपये देने से मना किया तो चूहा उर्फ विवेक पाण्डे उसके साथ मुक्कों से मारपीट करने लगा एवं चाकू से हमलाकर दाहिनी जांघ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

करंट लगा, खम्बे से गिरा कर्मी, मौत

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत मरहट्टी में विद्युत लाईन सुधारने समय विद्युत पोल पर चढ़े कर्मचारी को करंट लग गया और वह गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अजय कुमार लोधी 36 वर्ष निवासी ग्राम पोंडा ने […]

You May Like