माणिक बाग ब्रिज पर तेज रफ्तार इन्नोवा ने बाइक सवारों को टक्कर मारी

इंदौर: शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत माणिक बाग ब्रिज के पास सोमवार देर रात को एक तेज रफ्तार इन्नोवा कार एमपी 09 बीई 8999 अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का कारण बन गई। कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी और अंत में लाइट पोल से जा टकराई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार अत्यधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दुर्घटना के कारणों की पुष्टि में जुटी है।

Next Post

कार ने सब्जी का ठेला लेेकर जा रहे बुजुर्ग को रौंदा

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत ललित कॉलोनी में एक बेलगाम कार चालक ने तांड़व मचाया। पहले सब्जी का ठेला लेेकर जा रहे बुजुर्ग को रौंदा इसके बाद मकान की दीवार तोड़ दी। हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कार ने […]

You May Like