ग्वालियर में बदमाशों ने नेवी जवान को मारी गोली, कूल्हे में घुसी कारतूस

ग्वालियर: बदमाशों ने सरेआम एक नेवी जवान को गोली मार दी, जिससे छुट्टी पर घर आया जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. पिस्टल से मारी गई गोली जवान के कूल्हे में जा लगी. हमले के बाद स्कूटी सवार बदमाश फरार हो गए. पीड़ित जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई.घायल नेवी जवान ने बताया कि उसे स्कूटी पर सवार बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारी, लेकिन पुलिस को नेवी जवान की कहानी संदिग्ध लग रही है. घटना के दिन छुट्टी पर घर आया जवान आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठा हुआ था, तभी उस पर बदमाशों द्वारा पिस्टल से फायरिंग की गई.
घायल नेवी जवान की पहचान नितिन वर्मा उर्फ मौसम के रूप में हुई है.मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अमलतास कॉलोनी की है. घायल नेवी जवान की पहचान नितिन वर्मा उर्फ मौसम पुत्र के रूप में हुई है. इंडियन नेवी में कार्यरत नितिन घटना वाले दिन अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बैठा हुआ था और स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस को दिए बयान में नेवी जवान ने जिस इलाके में गोलीबारी की घटना की जिक्र किया था, वहां पर ऐसी घटना की पुष्टि किसी ने नहीं की है. इतना ही नहीं, जवान नितिन के कूल्हे में लगी गोली नीचे से ऊपर की ओर लगी है, जबकि सामने से मारी गई गोली ऊपर से नीचे की ओर जाएगी.स्थानीय पुलिस मामले को रहस्यमय बता रही है. पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए नेवी जवान का बयान संदिग्ध है, क्योंकि घायल द्वारा बताई कुछ बातें उसके गले नहीं उतर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है

Next Post

आय से अधिक संपत्ति का मामला

Thu Jan 30 , 2025
मध्य प्रदेशसिवनी सिवनी नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सिवनी के CMO के घर पर मारा छापा आय से अधिक संपत्ति का मामला छिंदवाड़ा जिले के चांद और हर्रई में CMO के पद […]

You May Like