500 से अधिक बच्चों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह, महू में तिरंगा रैली और स्वच्छता का संदेश

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महू में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता के संग अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. रैली में स्कूलों के सैकड़ों बच्चे, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए.13 अगस्त को थाना महू क्षेत्र अंतर्गत सीबी गर्ल्स स्कूल से तिरंगा रैली का आयोजन किया.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यांगचेंन डोलकर भूटिया, कैंटोनमेंट बोर्ड सीओ विकास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, बीएमओ हंसराज वर्मा, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज कुलदीप खत्री, थाना प्रभारी मानपुर लोकेन्द्र हीहोर, थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले, स्वच्छता निरीक्षक मनीष अग्रवाल सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा. रैली में अकैडमी कोदरिया के छात्र-छात्राओं ने स्काउट-गाइड और बैंड की शानदार प्रस्तुति दी.

भेरूलाल पाटीदार विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, उपनिषद स्कूल और गर्ल्स स्कूल के करीब 500 बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति का जोश बढ़ाया. कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं. आयोजन का उद्देश्य न केवल देशभक्ति का संदेश देना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाना रहा.

Next Post

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर फायरिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Thu Aug 14 , 2025
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पाकिस्तान आज यानी 14 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन कराची में जश्न का माहौल मातम में बदल गया। जश्न […]

You May Like