स्टेट हाईवे पर भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

निवाली। नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर सेंधवा–खेतिया स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजमंदिर बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Next Post

बीच सडक़ में शराब पीकर युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Mon Feb 2 , 2026
रीवा। शहर के सिविल लाइंस इलाके में उस समय हडक़ंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवती ने सडक़ के बीच में हाई-वोल्टेज ड्रामा किया. युवती के अचानक हंगामे से ट्रैफिक रुक गया, जिससे सडक़ के दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी लाइनें लग गईं. इस हंगामे से अफरा-तफरी मच […]

You May Like