फिल्मी स्टाइल में सुरक्षा गार्ड इंचार्ज समेत दो पर जानलेवा हमला

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बाईपास सूरतलाई रोड में फिल्मी स्टाइल में बीती रात कार सवार बदमाशों ने फोरव्हीलर रोकने के बाद कार सवार सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज समेत उसके साथी पर बका, रॉड, चैन से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। बदमाश कार में तोडफ़ोड़ कर भाग गए।पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र पटेल 35 वर्ष निवासी आईटीआई शिवधाम नगर माढेाताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हेल्थ सिटी मल्टीस्पेश्लेटी हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज के पद पर काम करता है।

बीती रात हास्पिटल से डॉ. बसंत चतुर्वेदी की कार में अपने दोस्त प्रथम सिंह राजपूत, नीतेश चौबे, आकाश चढार व अभिषेक पटेल के साथ खाना खाने सूरतलाई जा रहा था। रात 12-10 बजे कटंगी बाईपास के आगे सूरतलाई रोड सुनीता वेयर हाउस के सामने पहुंचे एक सफेद कार में मोनू जैन, नरजर जैन , निक्की जैन बैठे थे पुरानी बुराई को लेकर उनकी कार मेेंं टक्कर मार दिये जिससे गाडी अनियंत्रित होकर रूक गयी तभी शिफ्ट कार से मोनू जैन, नीरज जैन, निक्की जैन, उतरकर उसकी गाडी में तोडफ़ोड़ करने लगे।

इसके बाद मोनू जैन ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बका से हमला किया उसने हाथ से बचाव किया तो हाथ में चोट आ गयी, वह हाथ देखने लगा तभी नीरज जैन ने बका से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी । निक्की जैन ने चेन से बंधे हुये पाईप से हमला कर पैर व कमर में चोट पहुंचा दी, उसके साथी नीतेश चौबे, आकाश चढार एवं प्रथम राजपूत ने बीच बचाव किया तो नीरज जैन ने हत्या करने की नीयत से नीतेश चौबे पर बका से हमला कर चोट पहुंचाई। एक अन्य ग्रे रंग की शिफ्ट कार से पहुंचे गोंविंदा एवं एक अन्य के साथ आये निक्की जैन ने रॉड व पाईप एवं डण्डे से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

ई रिक्शा ले गए चोर

Thu Dec 4 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र से चोर ई रिक्शा चुराकर ले गया। पुलिस ने बताया कि ममता सोंधिया 56 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका ई रिक्शा एमपी 20 जेड एस 8781 को बीती रात घर के बाहर खडा कर दिया था। सुबह उठकर देखा उसका […]

You May Like