
इदौर. खजराना पुलिस ने गांजे की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाखा किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए आंकी गई है. आरोपियों में एक अपने खेत में गांजे की खेती कर नशे की लत पूरी करता था और जल्दी पैसे कमाने के लिए इसे बेचता भी था. पुलिस अब उनके नेटवर्क की तह में जाकर अन्य साथियों की तलाश कर रही है.पुलिस टीम ने आरई-2 रोड खजराना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के दौरान एक बाइक एमपी 11 एमएक्स 7661 पर सवार दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा. उनके पास से दो बोरों में 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ग्राम गूंदीखेड़ा जाटवाला बदनावर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति तथा ग्राम तीखी डेलची बदनावर निवासी 27 वर्षीय युवक बताए. इनमें से एक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्वयं गांजे का नशा करता है और अपनी लत पूरी करने के लिए खेत में ही गांजे की खेती करता था. वहीं दूसरा आरोपी भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था. गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं।
