डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ के पुनर्विकसित मुख्यालय का उद्घाटन

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ एस्टेट में विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के पुनर्विकसित मुख्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने किया। यह उद्घाटन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन के समापन अवसर पर संपन्न हुआ। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव सहित मंत्रालयों और डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह पुनर्विकास भारत की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया गया है। वर्ष 1962 की मूल संरचना को आधुनिक, संधारणीय और वैश्विक मानकों के अनुरूप परिसर में बदला गया है। निर्मित क्षेत्र चार गुना बढ़कर लगभग 40,500 वर्ग मीटर हो गया है और बैठने की क्षमता 600 से अधिक हो गई है।
नए परिसर में अत्याधुनिक कार्यालय, सम्मेलन सुविधाएं, ऑडिटोरियम, हरित ऊर्जा व्यवस्था और जल संरक्षण प्रणालियां शामिल हैं। विरासत कला कृतियों को भी संरक्षित किया गया है। यह भवन वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य में भारत की प्रतिबद्धता और नेतृत्व का प्रतीक है।

Next Post

मंत्री सारंग,उद्योग निरीक्षण से लेकर सामाजिक व खेल गतिविधियों में रहे सक्रिय

Mon Dec 22 , 2025
सौंसर: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सौसर प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। सौंसर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री सारंग ने सौंसर स्थित रेमंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का निरीक्षण कर कपड़ा निर्माण की प्रक्रिया को […]

You May Like