मॉ शैलपुत्री की पूजा अर्चना आज 

सिंगरौली । शारदीय नवरात्रि कल 11 अक्टूबर आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार से प्रारंभ हो रहा है। जहॉ ऊर्जाधानी में शारदेय नवरात्रि को लेकर श्रद्घालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहे हंै। वहीं जगह-जगह मॉ आदि शक्ति जगदम्बा की प्रतिमाओं की स्थापना के लिये पण्डाल सजाये जा रहे हैं।

नवरात्रि पर्व को लेकर मूर्तिकार के अनुसार इस बार बैढ़न में 3 से 40 व जयंत में 50 हजार रूपये तक की प्रतिमाएं बनकर तैयार हैं। वही उक्त पर्व को लेकर ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के अनुसार चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग के विशेष संयोग को ध्यान में रखते हुए कलश स्थापना के लिए मध्याह्नकालीन अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा। साथ ही बताया कि आश्विन शुक्ल पक्ष का यह पावन पर्व आदिशक्ति भगवती दुर्गा की आराधना के साथ-साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। यह पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की स्मृति से भी जुड़ा है।

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी मंत्रों का जाप तथा मां भगवती की विधि-विधानपूर्वक आराधना करना विशेष फलदायी माना गया है। इधर इस वर्ष जगत जननी मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। धार्मिक मान्यताओं में देवी का हाथी पर आगमन अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे अच्छी वर्षा, कृषि में उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और स्थिरता का प्रतीक माना गया है।

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat Oct 10 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम […]

You May Like