सीधी:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस आंदोलन के तहत आज सायं 4 बजे से फिटनेस के तहत संडे आन साईकिल रैली का आयोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर सीधी से सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
उक्त जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा देकर अधिक से अधिक संख्या में साईकिल रैली में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
