
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्धारा वर्ष 2026 में संस्था से जुड़े 21 नवीन सदस्यों के लिए न्यू मेंबर ओरियंटेशन कार्यकम का आयोजन होटल क्लार्क्स इन स्वीट्स में किया गया। जेसीआई ग्वालियर से मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल ग्रैजुएट जेसी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष जेसी साकेत गुप्ता एवं सह प्रशिक्षक पूर्व अध्यक्ष जेसी नीलेश बिंदल द्धारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवीन सदस्यों को जेसीआई से संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्हें विस्तारपूर्वक जेसीआई के बारे में बताया गया। जानकारी दी गई कि जेसीआई संस्था का उदगम कैसे हुआ और ये किस प्रकार काम करती है। इस कार्यक्रम में नवीन संस्था सदस्यों ने अपनी स्पाउस के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी संदीप अग्रवाल, जेसी मानव मेहरा, जेसी वरुण अग्रवाल, जेसी दीपांश गुप्ता, जेसी आनंद शर्मा, अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
