सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

रीवा। सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर और अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सीईओ जिला पंचायत ने बरहा, मनिका, चंद्रपुर, सोहरवा, त्योंथर में बनाए गए धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया. वहीं अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने सेमरिया स्थित सतगुरु वेयरहाउस तथा सेमरिया मण्डी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मौजूद किसानों से सीधे संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में होने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि धान की तुलाई और भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. धान की आवक के अनुसार पर्याप्त संख्या में हम्मालों की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को केंद्र पर लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए. धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों की जांच करते हुए नमी मापक यंत्रों के सही उपयोग के निर्देश भी दिए गए. अधिकारियों ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुरूप ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए और खरीदे गए अनाज का समय पर उठाव व सुरक्षित भंडारण किया जाए. खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पोर्टल पर डेटा की तत्काल एंट्री करने के भी निर्देश दिए.

Next Post

दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर की चोरी, लॉकर की चाबी भी ले उड़े बदमाश

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर. लसूडिया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सूना मकान देखकर बदमाशों ने ताले तोड़े और घर में रखे कीमती सामान के साथ बैंक लॉकर की चाबी लेकर फरार हो गए. ओमेक्स सिटी निवासी विजयलक्ष्मी पति स्व. राजेंद्र जादौन ने […]

You May Like