जीरापुर: नगर के जीरापुर-माचलपुर सडक़ मार्ग पर लव-कुश चौराहे से आगे सडक़ के दोनों ओर लटकती पेड़ों की टहनियां दुर्घटना को न्योता दे रही हैं. सडक़ पर भारी आवागमन में बना रहता है ऐसे में पेड़-पौधों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.यहां आमने-सामने के वाहनों के अलावा साइड से निकलने वाले वाहनों की हमेशा भरमार रहती है.
तेज गति और लापरवाही से गुजरने वाले वाहनों की असावधानी कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. यह सडक़ मार्ग सोयत एवं बकानी दो मार्गों को जोड़ती है, जिससे यहां हमेशा आवागमन का दबाव बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि साइडों पर मुरम से समतलीकरण कर दिया जाए और सडक़ के नजदीक लटकने वाली टहनियों को काट दिया जाए तो आवागमन व्यवस्थित हो सकता है.
नगर परिषद में बात करके संबंधित विभाग की सीमा तय करवाकर टहनियों को हटवा दिया जाएगा.
कमल सिंह सौलंकी, तहसीलदार
जेसीबी या अन्य व्यवस्था करवाकर जनहित को ध्यान में रखकर पेड़ों की टहनियों को हटवा देंगे.
देवनारायण दांगी, सीएमओ
