अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध, 50 मीटर के दायरे में है मंदिर और स्कूल

भोपाल। शराब दुकानों की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। अब अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे पर शराब दुकान खुलने का विरोध शुरू हो गया है। लोग रैली-धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सोमवार को सद्बुद्धि के लिए रामायण का पाठ भी किया। इस प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. रहवासियों का कहना है, जिस जगह दुकान खुल रही है, उससे 50 मीटर के दायरे में ही मंदिर, स्कूल, अस्पताल और बस स्टॉप भी है। इन सब के होते हुए भी इस जगह पर शराब दुकान खोली जा रही है। रहवासी धरना प्रदर्शन करने के बाद मंत्री कृष्णा गौर से मिलने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे रमन तिवारी ने बताया, अब रामायण का पाठ करेंगे। ताकि, दुकान खोलने वालों को सद्बुद्धि मिले और वह दुकान को अन्य कहीं शिफ्ट कर लें।

Next Post

संगम टॉकीज के सामने खुदी सड़क से लोगों की परेशानी बढ़ी

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल। संगम टॉकीज के सामने की खुदी पड़ी सड़क पिछले एक महीने से यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह सड़क भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, और इसकी वर्तमान स्थिति ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा […]

You May Like