नशे में ड्राइविंग पर एक्शन! रात में सड़कों पर पुलिस की पैनी नजर  

भोपाल। भोपाल की सड़कों पर निकलते वक्त आपके मन में भी ये सवाल आता  है सामने से आ रहा वाहन चालक कहीं नशे में तो नहीं है? क्योंकि नशे में गाड़ी चलाने वाला सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे हर शख्स की जिंदगी खतरे में डाल सकता है।

ऐसे वाहन चालकों पर भोपाल पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

चेकिंग कैसे होती है और नशे में पकड़े जाने पर क्या होता है?

इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए हम पहुंचे पुलिस की चेकिंग के बीच।

पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग लगातार की जा रही है। ऐसे वाहन चालक पकड़े जाने पर उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाती है।

सड़क पर सुरक्षित सफर सिर्फ वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस की सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। भोपाल पुलिस की नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई की ये कोशिश, सड़क हादसों को रोकने की दिशा में एक अहम कदम है।

जरूरत है कि ऐसी चेकिंग लगातार जारी रहे, ताकि भोपाल की सड़कों पर लोग बिना डर के सफर कर सकें और हर परिवार सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

Next Post

ग्वालियर में जलभराव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर। शंकरपुर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या को लेकर ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और प्रभुदयाल जौहरे स्थानीय नागरिकों के साथ सड़क पर भरे पानी में बैठ […]

You May Like

Play sound