ग्वालियर। शंकरपुर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या को लेकर ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और प्रभुदयाल जौहरे स्थानीय नागरिकों के साथ सड़क पर भरे पानी में बैठ गए। नेताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का तत्काल संज्ञान लेने और स्थायी समाधान की मांग की। उनका कहना है कि बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
Next Post
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सिम्प्लेक्स बस्ती में मनाया रक्षाबंधन
Fri Aug 28 , 2026
सिंगरौली । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिम्प्लेक्स बस्ती में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने स्थानीय बहनों के बीच पहुंचकर आत्मीयता और स्नेह के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष […]

You May Like
-
8 months ago
होटल फांदकर भागा दुष्कृत्य का आरोपी
-
1 year ago
श्रीअन्न की वैश्विक पहचान बनानी होगी: शिवराज