
रीवा। कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर सिरमौर चौराहा में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया.
जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान विरोधी हैं, इनके कथनी करनी मे जमीन आसमान का अंतर हैं. किसानों के लिए किये गये वादों को पूरा करने मे यह सरकार पूर्णरूपेण विफल रही हैं. उन्होने आरोप लगाया की खेती के समय न तो किसानों को पर्याप्त बिजली मिलती ही और न ही खाद, एक बोरी खाद के लिए लाइन लगाना पड़ता है उसके बाद भी खाद तो नही मिलती लेकिन लाठी की मार पड़ती हैं. सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि सरकार की जनविरोधियो नीतियों को केवल धरना प्रदर्शन के माध्यम से ही नही वरन् गांव की बस्तियों मे कांग्रेस जनों को घर-घर जाकर बताना होगा तभी हम भाजपा सरकार को प्रदेश से बेदखल करने मे कामयाब होगें. रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि भाजपायी आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबे हुए हैं. यहां की सम्पूर्ण व्यव्स्था चरमाराई हुई हैं, इस व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस जनों को कठिन संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा. धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित 08 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार हुजूर नगर जिला रीवा को सौंपा गया. कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव एड. रवि तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शहर संगठन महासचिव सज्जन पटेल ने किया. इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, कविता पाण्डेय, डॉ शीला त्यागी, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ अरूणा तिवारी, एड. रवि तिवारी मौजूद रहे.
