जेल की गौशाला में जेल प्रहरी ने लगाई फांसी, परिजनो ने लगाया प्रताडऩा का आरोप

रीवा। केन्द्रीय जेल रीवा में पदस्थ जेल प्रहरी रामानंद पटेल ने गुरूवार को जेल के अंदर स्थित गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सुसाइट नोट भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सुसाइट नोट के आधार पर तथ्यों की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी रामानंद पटेल गुरूवार की सुबह 8 बजे घर से ड्यूटी के लिये निकले थे और दोपहर तक ड्यूटी की, इसके बाद वह जेल परिसर में बनी गौशाला पहुंचे. जहा फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया. सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले की जांच शुरू की. मृतक के पास से एक सुसाइट नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. मृतक के परिजनो ने प्रताडि़त किये जाने का आरोप लगाया है, जिसके चलते उन्होने आत्मघाती कदम उठाया है. साथ ही परिजनो का आरोप है कि सुसाइट नोट को छिपाने की कोशिश की गई है. परिजनो के मुताबिक मृतक काम के दबाव और मानसिक तनाव में थे. उधर जेल अधीक्षक एस.के उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सुसाइट नोट सहित सभी बिन्दुओं की जांच होगी, जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. जबकि सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि जेल प्रहरी ने आत्महत्या की है, सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस पहुंची थी और पूरे मामले की जांच की जा रही है. सुसाइट नोट जो मिला है उसके तथ्यो की भी जांच की जाएगी और जो साक्ष्य सामने आएगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी.

Next Post

नवकार महामंत्र जीवमात्र के लिये है कल्याणकारी

Thu Apr 9 , 2026
इंदौर। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर विश्व कल्याण के लिये नवकार महामंत्र का 108 बार विभिन्न शास्त्रीय रागों में सस्वर पाठ किया गया, ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि श्री अनन्तनाथ जिनालय छावनी में प्रातः 8-21 से 8-51 बजे तक, महामंत्र की 12 गायक कलाकारों ने 9-9 […]

You May Like

मनोरंजन