लाखों खर्च के बाद भी स्मार्ट सिटी के डिजिटल व्हीएमएस छह माह से बंद

अवनीश जैन

सागर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर लाखों रुपए की लागत से लगाए गए डिजिटल व्हीएमएस (वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम) पिछले छह माह से बंद पड़े हैं. ठेका अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा इनके संचालन और संधारण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में 10 स्थानों पर ये बोर्ड लगाए गए थे, जिनमें सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट कार्यालय, गौर मूर्ति तीन बत्ती सहित प्रमुख चौराहे शामिल हैं. इनका उद्देश्य आम जनता तक शासन की जनउपयोगी जानकारी पहुंचाना था.
मार्च माह में ठेका समाप्त होने के बाद से ये व्हीएमएस अनुपयोगी हो गए हैं. नई कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया छह माह से चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठेकेदार आगे नहीं आया है. परिणामस्वरूप लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए ये बोर्ड वर्तमान में शोपीस बनकर रह गए हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने पर डिस्प्ले फिर से शुरू किए जाएंगे.

Next Post

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप: तन्वी पत्री, बोर्निल चांगमाई भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) एशियाई अंडर-15 चैंपियन तन्वी पत्री और पूर्व चैंपियन बोर्निल चांगमाई 21-26 अक्टूबर, 2025 तक चीन के चेंगदू में होने वाली बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप के लिए 36 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। तन्वी और चांगमाई इस बार अंडर-17 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे […]

You May Like