जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा रोड पर बुधवार को गाजी नगर लेमा गार्डन के पास कार चलाते समय चालक को अचानक चलते वाहन में दिल का दौरा आ गया। अटैक आते ही चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे बने गहरे नाले में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी मदार टेकरी हनुमानताल निवासी बबुआ खान का बुधवार शाम को कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 7666 से अमखेरा रोड से गुजर रहा था वे जैेसे ही गांजी नगर लेमा गार्डन के पास पहंंची तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक वे गाड़ी रोक पाता तब तक वे बेहोश हो गया। अनियंत्रित होकर कार रफ्तार में सीधे नाले में जा गिरी।
कार को नाले में गिरता देख आसपास के राहगीरों और लोगों में हडक़ंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने तुरंत इस भयानक हादसे की सूचना गोहलपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। इसके बाद चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार को निकवाने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर खींचकर निकाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की शुरुआती जाँच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह साफ हुआ है कि बबुआ खान को गाड़ी चलाने के दौरान ही अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण वे कार पर से अपना संतुलन खो बैठे। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रही है।
