अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर लटका युवक

सीहोर। थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले पल्टन एरिया निवासी 25 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार पल्टन एरिया निवासी लड्डन लाला के 25 वर्षीय पुत्र एजाज ने शनिवार की दोपहर अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में केवल उसकी मां थी, जबकि उसका पिता और भाई शहर से बाहर गए थे. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इसी तरह थाना कोतवाली अंतर्गत मछली पुल के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मछली पुल के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति मृतावस्था में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए शिनाख्त की तो वह शव समीपस्थ ग्राम मुगीसपुर निवासी 45 वर्षीय नफीस आ. हबीब खां का निकला. बताया जाता है कि नफीस मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर घर से चला जाता था. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नीट पेपर लीक के विरोध में जबलपुर कांग्रेस द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी, छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। मशाल […]

You May Like

Play sound