मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला

परासिया। परासिया क्षेत्र में एक विवाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने सबको चौंका दिया। जानकारी के अनुसार, परासिया से एक दूल्हे की बारात पूरे रीति-रिवाज के साथ उमरेठ के एक गांव पहुंची, जहां द्वार पूजा की रस्म विधिवत संपन्न हुई।

द्वार पूजा के बाद जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, सभी की निगाहें मंच पर टिकी थीं। इसी दौरान दुल्हन ने अचानक दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद दूल्हा, बाराती और परिजन स्तब्ध रह गए।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और परिजनों ने मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि दुल्हन और युवक के बीच पहले से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। घटना के बाद विवाह कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

Next Post

ब्रिक्स बैठक में इजरायल पर भारत के रुख को नहीं मिला समर्थन: कांग्रेस

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता)। कांग्रेस ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत के रुख को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि भारत ‘असामान्य रूप से इजरायल के पक्ष में खड़ा’ है और ब्रिक्स देशों की बैठक में उसके रुख का अन्य सदस्यों ने समर्थन नहीं किया। […]

You May Like