कोतवाली और देहात पुलिस की संयुक्त गश्त

छिंदवाड़ा। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना देहात एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की गई। यह कार्रवाई थाना देहात प्रभारी निरीक्षक गोविंद राजपूत एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने चाय की टपरियों, शराब दुकानों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्र की। संयुक्त पुलिस दल द्वारा वीआईपी रोड, रेलवे क्रॉसिंग, शिक्षक कॉलोनी, कुकड़ा जगत एवं रिंग रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त की गई। इस दौरान लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

Wed Jun 10 , 2026
छिंदवाड़ा। परासिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से फिसल गया था। जानकारी अनुसार राहुल पिता प्रताप इवनाती उम्र 26 साल परासिया का रहने वाला हैं। […]

You May Like