
छिंदवाड़ा। परासिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से फिसल गया था। जानकारी अनुसार राहुल पिता प्रताप इवनाती उम्र 26 साल परासिया का रहने वाला हैं। वह किसी काम से बड़कुही गया हुआ था। इस दौरान वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई। इस हादसे में उसे गंभीर चाटें आई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
