शुरू हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पहले सत्र में हुए 10,000 मीटर फाइनल

देहरादून, 08, फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में शनिवार को पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखंड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 

शाम के सत्र में होंगे कई रोमांचक मुकाबले

 

एथलेटिक्स स्पर्धाओं का रोमांच शाम के सत्र में भी जारी रहेगा, जहां विभिन्न कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।

 

महिला वर्ग में:

 

डिस्कस थ्रो (1 किग्रा)

 

पोल वॉल्ट

 

100 मीटर दौड़

 

1500 मीटर दौड़

 

पुरुष वर्ग में:

 

लंबी कूद

 

100 मीटर दौड़

 

डिस्कस थ्रो (2 किग्रा)

 

1500 मीटर दौड़

 

शाम के मुकाबलों में कई दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। दर्शकों को रोमांचक स्पर्धाओं की उम्मीद है, जहां देश के कई शीर्ष एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Next Post

पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र को भारी बाढ़ की चेतावनी

Sat Feb 8 , 2025
सिडनी, 08 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फिर से मूसलाधार बारिश के कारण भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने शनिवार को क्वींसलैंड राज्य में उत्तरी उष्णकटिबंधीय तट क्षेत्र में तट से 300 किमी दूर के शहरों के लिए व्यापक और छोटी […]

You May Like