कोल्हापुर में हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कोल्हापुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) कोल्हापुर जिले की राधानगरी तहसील में कोल्हापुर-राधानगरी मार्ग पर स्थित कौलाव गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में भाई, बहन और दो साल की भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

राधानगरी पुलिस के अनुसार, चार लोग दीपावाली त्योहार के लिए खरीदारी करने के बाद अपने घर तरसम्बल गांव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।

इस घटना में शेंदूर के श्रीकांत बाबासी कांबले (27) और उनकी बहन दीपाली गुरुनाथ कांबले (31) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

श्रीकांत की भतीजी कौशिकी सचिन कांबले (2) और बेटा अथर्व गुरुनाथ कांबले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान भतीजी की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

कोल्हापुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) कोल्हापुर जिले की राधानगरी तहसील में कोल्हापुर-राधानगरी मार्ग पर स्थित कौलाव गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में भाई, बहन और दो साल की भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

राधानगरी पुलिस के अनुसार, चार लोग दीपावाली त्योहार के लिए खरीदारी करने के बाद अपने घर तरसम्बल गांव लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।

इस घटना में शेंदूर के श्रीकांत बाबासी कांबले (27) और उनकी बहन दीपाली गुरुनाथ कांबले (31) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

श्रीकांतकी भतीजी कौशिकी सचिन कांबले (2) और बेटा अथर्व गुरुनाथ कांबले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान भतीजी की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

Next Post

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए बाढ़ मुआवजे को मंजूरी दी

Wed Oct 22 , 2025
मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मंत्री मकरंद जाधव ने मंगलवार को घोषणा किया कि सरकार ने भारी बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को धनराशि वितरित करने को मंजूरी प्रदान की है। श्री जाधव ने कहा कि राज्य के कई जिलों में कुछ सप्ताह पहले भारी बारिश हुई थी […]

You May Like