सर्वजातीय निर्धन कन्या विवाह महोत्सव में 5 बेटियों का विवाह 

हरपालपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मारुति मानस संघ देव भूमि बरिया धाम के तत्वावधान में सर्वजातीय निर्धन कन्या विवाह महोत्सव में पांच जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ, बरिया धाम कमेटी द्वारा दोपहर करीब 1 बजे पांच दूल्हों की बारात घोड़े पर सवार होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बरिया धाम मंदिर पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दूल्हों का तिलक के बाद जयमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, मंदिर परिसर में ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ने सभी पांच जोड़ों में वर वधु ने अग्नि के साक्षी मानकर सात फेरे लेकर विवाह संपन्न कराया

ये हुए एक दूजे के- छाया अहिरवार संग–बबलू अहिरवार, रेखा रैकवार संग–किशन रैकवार, मिथलेश कुशवाहा संग–आलोक कुमार, डोली अनुरागी संग अज्जू अनुरागी–अजय अनुरागी का विवाह संपन्न हुआ, इस अवसर पर कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का उपहार स्वरूप सामान भेंट किए गए।

Next Post

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में दो चरणों में मतदान

Sun Mar 15 , 2026
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। चुनाव आयोग के अनुसार […]

You May Like