यूएई ने पाकिस्तान को 147 के स्कोर पर रोका

दुबई 18 सितंबर (वार्ता) जुनैद सिद्दीकी (चार विकेट) और सिमरनजीत सिंह (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को एशिया कप के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान 146 के स्कोर पर रोक दिया।
आज यहां यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और जुनैद सिद्दीकी ने पहले ही ओवर में सैम अयूब (शून्य) और फिर तीसरे ओवर में साहिबजादा फरहान (पांच) को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। इसके बाद फखर जमान और कप्तान आगा सलमान ने पारी को संभाला तथा तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर में ध्रुव पराशर ने आगा सलमान (20) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। 14वें ओवर में सिमरनजीत ने आगा सलमान का शिकार कर लिया। आगा सलमान ने 36 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। हसन नवाज (तीन) , खुशदिल शाह (चार) को भी सिमरनजीत ने आउट किया। मोहम्मद हैरिस (18) और मोहम्मद नवाज (चार) को सिद्दीकी ने आउट किया। पाकिस्ता ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 का स्कोर बनाया। शाहीन शाह अफरीदी 14 गेदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
यूएई की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिये। सिमरनजीत सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।

Next Post

इंग्लैंड ने आयरलैंड को चार विकेट से हराया

Thu Sep 18 , 2025
डबलिन (मैलाहाइड) 18 सितंबर (वार्ता) फिल साल्ट (89) की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में बुधवार को आयरलैंड को 14 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 197 […]

You May Like