
नरसिंहगढ़/ब्यावरा। मंगलवार को नरसिंहगढ़ के समीप गांधी ग्राम के यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा पहुंची. बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे. सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई अनहोनी होने से बच गई.
जानकारी के अनुसार ब्यावरा तरफ से भोपाल की और जा रही यात्री बस दोपहर करीब 1.30 बजे नरसिंहगढ़ के समीप गांधी ग्राम के यहां अचानक संतुलन बिगडने से सडक़ से नीचे जा पहुंची. बस में लगभग 35 यात्री सवार थे. बताया जाता है कि चालक ने एकाएक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को कंट्रोल किया.
नम्बरिंग को लेकर दौड़ाया जाता है यात्री बसो को देखा जाता है कि स्टेण्ड पर अपनी नम्बरिंग को लेकर प्राय: कई यात्री बसों को कहीं अधिक तेज रफ्तार से दौड़ाया जाता है, इससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है. इसी तेज रफ्तार के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है और यात्रियों की जान पर बन आती है.
दूसरी बस से रवाना हुए यात्री
नरसिंहगढ़ से भोपाल तरफ जा रही यात्री बस के अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा पहुंचने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद यात्रियों को अन्य बस के द्वारा भोपाल तरफ उनके गंतव्य की और रवाना किया गया.
