सोयाबीन भावांतर योजना में अनियमितता पर कृषि उपज मंडी हटा के तीन व्यापारियों पर FIR

दमोह। संयुक्त संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय सागर संभाग सागर के द्वारा निरीक्षण के दौरान तीन व्यापारियों यथा अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी प्रोप्राइटर प्रकाश चंद्र अग्रवाल, विट्ठल ट्रेडिंग कंपनी प्रोप्राइटर प्रखर अग्रवाल, जय मां चंडी एंटरप्राइजेज प्रोप्राइटर रामस्वरूप असाटी द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना 2025 में अनियमितता पाए जाने के आरोप में मंडी अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में थाना हटा जिला दमोह में मंडी सचिव द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। ज्ञातव्य है सचिव कृषि उपज मंडी हटा को इस संबंध में निर्देशित किया गया था.

Next Post

पान मसाले की दुकानों, गुमटियों पर पुलिस, खाद्य व स्वास्थ्य विभाग का छापा

Fri Nov 28 , 2025
दमोह। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा खाद्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ शहर के पान मसाला दुकानों पर शुक्रवार चैकिंग की गई. जिसमें अवैध अमानक सामग्री की पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया.बताया गया कि लगातार नवयुवा नशेली पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, इसी को लेकर […]

You May Like