एक सीजन की बारिश को नही झेल पाई पीएमजेएसवाई की सड़क

सिंगरौली : चितरंगी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौगई द्वितीय अंतर्गत मुड़वानी गांव के मगरहार बैगान बस्ती में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बारिश की एक सीजन को भी नही झेल पाई है। पिछले दिनों सड़क बह गई। सड़क के बहने से बैगान बस्ती का आवागमन पूरी तरह से बंद है।जानकारी के अनुसार मुड़वानी गांव के मगरहार बैगान बस्ती में करीब 1200 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ईकाई सिंगरौली के द्वारा कराया गया, हालांकि अभी कार्य पूर्ण नही हुआ है और भुगतान भी रूका हुआ है।

परंतु सड़क एक सीजन के बारिश को भी नही झेल पाई। गत दिवस उक्त सड़क बीचो बीच बह गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का कार्य गुणवत्ता विहीन था, जिसके कारण यह सड़क बही है। वहीं पीएमजेएसवाई के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की कुछ दूरी पर तालाब था और उसके फूटने से सड़क बही है। आरोप है कि क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी मामले में लीपापोती करना शुरू कर दिये हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तालाब का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि जिस वक्त डीपीआर और प्राक्कलन तैयार किया जा रहा था, उस समय बताया गया था कि यहां हमेशा पानी का दबाव रहता है, रपट्टा या पुलिया बनाया जाना आवश्यक है। लेकिन तत्कालीन सहायक यंत्री एवं उपयंत्री ने ग्रामीणों की बातो को अनसुना कर दिया, जिसके कारण सड़क बह गई। फिलहाल सड़क निर्माण के करीब दो महीने के अंदर ही क्षतिग्रस्त होने पर उसकी गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह के सवाल किये जाने लगे। ग्रामीणों ने सड़क का मरम्मत कराए जाने की मांग कलेक्टर से की है।

इनका कहना
सड़क टूटी है। इसकी जानकारी मिल गई है। कल तक में उसे ठीक कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। सड़क के टूटने का मुख्य कारण सड़क के समीप बना तालाब फूट गया। ठेकेदार का भुगतान अभी बकाया है, उसी ठेकेदार से ही कार्य कराया जाएगा।
जीपी मिश्रा
महाप्रबंधक, पीएमजेएसवाई, सिंगरौली

Next Post

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है

Tue Aug 25 , 2026
हैदराबाद,  अभिनेता यश की आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार, 21 अगस्त को शुरू हुई थी और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। सैकनिल्क […]

You May Like

मनोरंजन