सीएम डॉ यादव कल वडोदरा में इंटरएक्टिव सेशन में होंगे शामिल उद्योगपतियों के साथ साझा करेंगे प्रदेश की निवेश नीति

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय पहल कर रहे हैं। राज्य की औद्योगिक नीतियों, सेक्टर-फोकस्ड दृष्टिकोण और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण को देशभर के उद्योग जगत तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वयं संवाद की अगुवाई कर रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 फरवरी को गुजरात के वडोदरा स्थित ग्रांडे मर्क्योर वडोदरा सूर्य पैलेस में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर केंद्रित इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा आयोजित इस सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों से पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, पावर एवं एनर्जी, आईटी और आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर राज्य की संभावनाओं को साझा करेंगे। साथ ही राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश अनुकूल इकोसिस्टम और विभिन्न सेक्टर्स में उपलब्ध अवसरों पर विस्तृत दृष्टिकोण साझा करेंगे।

सेशन के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर प्रस्तुति, सेक्टर-फोकस्ड इनसाइट्स, प्रमुख उद्योगपतियों के विचार और चयनित औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन संवाद के माध्यम से निवेश को व्यवहारिक स्तर पर आगे बढ़ाने पर केंद्रित चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट विजन है कि मध्यप्रदेश में निवेश केवल प्रस्तावों तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस साझेदारियों, समयबद्ध निर्णयों और दीर्घकालिक औद्योगिक विकास के रूप में जमीन पर दिखाई दे।

Next Post

विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु  

Sat Jan 31 , 2026
नीमच। जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में 49 वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 127 जवाहर नगर नीमच जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शनिवार 31 जनवरी को भगवान विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम […]

You May Like