धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन अब मुंबई में श्रद्धांजलि दिवस, फैंस की भावनाओं को देखते हुए देओल परिवार का फैसला

मुंबई, 08 दिसंबर, 2025: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन धर्मेंद्र 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था, लेकिन उनकी अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं। अब देओल परिवार ने उनके जन्मदिन को एक श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

पहले यह कार्यक्रम खंडाला स्थित धर्मेंद्र के फार्महाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन बढ़ती भीड़ और फैंस की भावनाओं को देखते हुए इसे मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। सनी देओल और बॉबी देओल चाहते थे कि उनके पिता को चाहने वाला हर शख्स उनके करीब आकर श्रद्धांजलि दे सके, इसीलिए कार्यक्रम को सभी फैंस के लिए ओपन रखने का फैसला किया गया है।

देओल परिवार ने स्पष्ट किया है कि यह कोई सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर एक भावनात्मक और शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि होगी। यह समारोह दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। फैंस को इसमें शामिल होने के लिए किसी पास, आमंत्रण या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से श्रद्धांजलि देने की अनुमति होगी।

Next Post

ब्राह्मण समाज का आरोय, भाजपा हमारे अपमान को नापतौल रही, अब सीएम हाउस का होगा घेराव

Mon Dec 8 , 2025
शिवपुरी: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसी आश्रम के परशुराम सभा कक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में तय हुआ सवर्ण समाज अब अपना अपमान सहन नहीं करेगा, राजनीतिक दल इस मामले में नाप तौल कर रहे है,अभी तक ब्राह्मणों की बेटियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द […]

You May Like