
रीवा, मैं रीवा पुलिस लाइन का गुंडा हूं’ मेरा नाम मेजर लाठी है’ दो पौआ यानी 6 पैक लिया हु, बनालो वीडियो कोई दिक्कत नहीं. यह बात शराब के नशे में एक प्रधान आरक्षक शहर के अमहिया थाने में घुस कर कह रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है.
एक ओर प्रदेश के मुखिया डाक्टर मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 चलाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर आईजी गौरव राजपूत एसपी डाक्टर गुरकरण सिंह अवैध नशे के कारोबार को नेस्तो नाबूत करने में कड़ी मेहनत कर रहे है, ऐसे में खाखी ही इस अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है. रीवा जिले के अमहिया थाने में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मुंशी कथित रूप से नशे की हालत में थाने पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लडख़ड़ा रहे थे और खुद ही कह रहे थे कि उन्होंने ‘आज 2 बोतल शराब पी है. बताया जा रहा है कि मुंशी ने खुद को ‘पुलिस लाइन का गुंडा’ बताया और यह भी दावा किया कि वह एक पूर्व एएसपी का असिस्टेंट रह चुका है. घटना के दौरान उसने व्यवहार से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी असहज नजर आए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.
