ब्राह्मण समाज का आरोय, भाजपा हमारे अपमान को नापतौल रही, अब सीएम हाउस का होगा घेराव

शिवपुरी: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसी आश्रम के परशुराम सभा कक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में तय हुआ सवर्ण समाज अब अपना अपमान सहन नहीं करेगा, राजनीतिक दल इस मामले में नाप तौल कर रहे है,अभी तक ब्राह्मणों की बेटियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कार्यवाही न होना इस बात का सबूत है। इस कारण सवर्ण समाज 14 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेगा।

बैठक में सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर ग्वालियर से आए मुख्य अतिथि पंडित फौजी ललित प्रसाद मिश्रा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित गौरव व्यास एडवोकेट हाई कोर्ट ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित गजेंद्र शर्मा ग्वालियर वाले व पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा जिला अध्यक्ष शिवपुरी ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।

इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने स्वागत भाषण दिया मुख्य अतिथि पंडित फौजी ललित प्रसाद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 14 दिसंबर रविवार को भोपाल में पूरे प्रदेश के हर जिले से सवर्ण समाज एवं विप्र समाज पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास को घेरेगा तथा आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में की जाएगी।

Next Post

शर्मिला टैगोर का 81वां जन्मदिन: राजेश खन्ना संग सुपरहिट जोड़ी, शशि कपूर पर था क्रश

Mon Dec 8 , 2025
मुंबई, 08 दिसंबर, 2025: बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन शर्मिला टैगोर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में जन्मी शर्मिला टैगोर अपनी खूबसूरती, अदाकारी और रॉयल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शशि कपूर, राजेश खन्ना, देवानंद और धर्मेंद्र जैसे हर बड़े स्टार के साथ काम […]

You May Like