विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु  

नीमच। जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में 49 वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 127 जवाहर नगर नीमच जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शनिवार 31 जनवरी को भगवान विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष संयोजक कमल शर्मा उपस्थित थे ।कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्म शाला विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए जिसमें समाज के बालिकाओं महिलाओं बच्चों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे विश्वकर्मा जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्वकर्मा जन्म महोत्सव भगवान विश्वकर्मा कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

31 जनवरी शनिवार को सुबह 9 बजे हवन एवं गणपति पूजन, दोपहर 12:30 बजे विश्वकर्मा की शोभायात्रा शाम 4 बजे जवाहर नगर स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विश्वकर्मा सर्किल से प्रारंभ हुई जो गायत्री मंदिर कमल चौक फव्वारा चौक नया बाजार घंटाघर होते हुए पुन: जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला मंदिर पर पहुंचकर पुरस्कार वितरण समारोह में परिवर्तित हो गई। जहां पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह 6:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया ,31 जनवरी को सभी समाज बंधु अपना व्यापार व्यवसाय संस्थान का अवकाश रखकर कार्यक्रमों में सहभागी बनें। शोभा यात्रा में समाज के पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं लाल साड़ी चुनरी में सहभागी बने।

Next Post

भोपाल में 12 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत, घर में मिली अवैध पिस्टल से हादसे की आशंका

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में शनिवार को एक 12 साल के नाबालिग लड़के के सिर में गोली लगने से मौत हो गई. नाबालिग की मौत जिस अवैध पिस्टल से हुई है, वह एक परिचित की बताई जा रही है. बेहोशी की हालत में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like