जबलपुर: शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम जबलपुर एक बड़ी पहल करने जा रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से नगर निगम मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में भव्य ‘जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि जनसुनवाई के साथ-साथ ‘जल सुनवाई पर विशेष फोकस रहेगा। गर्मी की आहट से पहले ही जल आपूर्ति और स्वच्छ जल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए वार्डवार ‘जल सुनवाई का निर्णय लिया गया है।
वार्ड स्तर पर समाधान प्रत्येक वार्ड में पेयजल से जुड़ी समस्याओं जैसे—पाइपलाइन लीकेज, कम दबाव में पानी आना, या नए कनेक्शन की मांग पर सीधे सुनवाई होगी।
अधिकारियों की मौजूदगी मुख्यालय के साथ-साथ सभी संभागीय कार्यालयों में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि जल आपूर्ति में आ रही तकनीकी बाधाओं को तुरंत दूर किया जा सके। इस दोहरे अभियान से न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी।
