सिगरेट उधार न देने पर दुकान पर 15 गोलियां चलाईं

ग्वालियर: महाराजपुरा इलाके में शनिचरा रोड पर देवनारायण मार्केट पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने किराना दुकान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमलावार दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे। हमलावरों में से एक छोटू भदौरिया ने किराना दुकान पर सिगरेट मांगी थी। इस पर किराना दुकान के मालिक ने उससे उ‌धारी के 250 रुपए देने को कहा।

छोटू ने कहा बाद में दूंगा इस पर दुकान मालिक सुरजीत मावई ने अभी की सिगरेट के रुपए देने को कहा, लेकिन उसने वह भी नहीं दिए और जबरन काउंटर से सिगरेट उठाने लगा। इस पर सुरजीत व छोटू में विवाद हुआ और उसके बाद छोटू वहां से चला गया। देर रात छोटू भदौरिया, आदित्य सिंह, अमन सिंह व 3 अज्ञात लोगों ने दो बाइकों से दुकान के सामने पहुंचकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

हमलावरों में से 4-5 युवकों पर हथियार थे। सभी ने गोलीबारी की। हमलावरों की गोली गोविंद किराना स्टोर की दीवार, दुकान के अंदर रखे फ्रीज व पास में फौजी ढाबा की दुकान की दीवार में भी लगी। हमला करने के बाद बदमाश किराना स्टोर संचालक व अन्य दुकानदारों को धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना तत्काल महाराजपुरा पुलिस को दी गई है। पुलिस सुबह से बदमाशों की तलाश कर रही है।

Next Post

आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान: राकांपा की ओर से सुले टीम में शामिल

Sat May 17 , 2025
पुणे 17 मई (वार्ता) शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की शीर्ष नेता एवं बारामती सांसद सुप्रिया सुले को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर भारत का कड़ा रुख और संदेश पेश करने के लिए सरकार द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। श्री सुले ने […]

You May Like