यूपी टी20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से ग्रीनपार्क में

कानपुर, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर खेला जायेगा। यूपी टी 20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में लीग के सीजन-4 के विस्तृत रोडमैप की घोषणा कर दी । इस बार लीग का मुख्य फोकस “कंसोलिडेशन एंड डिलीवरी” पर रहेगा, जिसके माध्यम से प्रतियोगिता को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी की गई है। लीग में प्रदेश भर की छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इस सीजन में संरचित रिटेंशन नीति लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी न्यूनतम छह और अधिकतम 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी, ताकि टीम संतुलन और निरंतरता बनी रहे। यूपीसीए के अनुसार प्रत्येक टीम में 23 से 25 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें नीलामी से चुने गए खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय कैचमेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जाएगा। खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक टीम के लिए 1.25 करोड़ रुपये का पर्स निर्धारित किया गया है।

प्रबंधन ने बताया कि ट्रांसफर विंडो एक जून से 15 जून तक और ट्रायल विंडो एक जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम और ट्रायल कराकर जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान और विकास सुनिश्चित किया जाएगा। लीग के प्रसारण अधिकार इस बार सोनी को दिए गए हैं, जिससे प्रतियोगिता की लोकप्रियता और व्यापक पहुंच को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। यूपीसीए ने बताया कि लीग में सेलिब्रिटी पार्टनरशिप मॉडल को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके माध्यम से ब्रांडिंग और प्रमोशन को नई दिशा मिलेगी। नीलामी के बाद सभी फ्रेंचाइजी शहरों में ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा, ताकि क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाया जा सके।

टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि सीजन-4 लीग के लिए एक महत्वपूर्ण चरण साबित होगा। उन्होंने कहा कि यूपीसीए का उद्देश्य एक पारदर्शी, पेशेवर और प्रतिस्पर्धी लीग तैयार करना है, जिसमें फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और सभी हितधारक मिलकर आगे बढ़ें। यूपीसीए के मानद सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में प्रतिभा विकास, ट्रायल और लीग संचालन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपीसीए का लक्ष्य यूपी टी-20 लीग को देश की सबसे प्रतिस्पर्धी और पेशेवर घरेलू टी-20 लीगों में शामिल करना है।

Next Post

क्रोली और पोप को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं मिली जगह

Wed May 13 , 2026
लंदन, 13 मई (वार्ता) इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए जैक क्रॉली और ओली पोप दोनों को बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने बुधवार को यहां चार जून से शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में ने तीन […]

You May Like