24 घंटे में 6 वाहनों के बनाए चालान, 30 हजार रुपए वसूला

इंदौर:नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही पाए जाने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की. 24 दिसंबर की सुबह से 25 दिसंबर की सुबह तक विशेष निगरानी रखी गई. इस दौरान नो एंट्री के समय में भारी वाहनों को शहर के भीतर लाते पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.

जांच में 6 भारी वाहन नो एंट्री का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. पुलिस द्वारा इन वाहनों से 30 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया.

Next Post

तंज़ानिया में माउंट किलिमंजारो पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच मरे

Thu Dec 25 , 2025
दार ए सलाम, 25 दिसंबर (वार्ता) पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में माउंट किलिमंजारो पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गयी। तंज़ानिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना के समय विमान मेडिकल आपातकालीन स्थिति में लोगों […]

You May Like