आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान: राकांपा की ओर से सुले टीम में शामिल

पुणे 17 मई (वार्ता) शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की शीर्ष नेता एवं बारामती सांसद सुप्रिया सुले को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर भारत का कड़ा रुख और संदेश पेश करने के लिए सरकार द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है।
श्री सुले ने शनिवार को यह अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान सीमा पार से लगातार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसे बेनकाब करना और इसकी असलियत उजागर करना जरूरी है। हम सभी तरह के आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारत इसके लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है।’’ उन्होंने कहा, “यह सच है कि भारत ने दुनिया को बार-बार दिखाया है कि वह देश की संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।”
उन्होंने कहा, “बारामती लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधि के रूप में वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। यह केवल निर्वाचन क्षेत्र के लोगों द्वारा दिए गए निरंतर विश्वास, अटूट प्यार और सेवा के अवसर के कारण ही संभव हो पाया है।”
श्रीमती सुले ने कहा, “इसके लिए हम सभी उनके ऋणी हैं।” उन्होंने कहा, “हम सभी देशवासियों की ओर से आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Next Post

पर्यावरण प्रदूषण और NGT की NOC के बगैर खोदा जा रहा बुड़वा पहाड़

Sat May 17 , 2025
रीवा:रायपुर कर्चुलियान अन्तर्गत बुड़वा में पर्यावरण प्रदूषण की अनापत्ति एवं एनजीटी की अनुमति लिए बगैर खनन की अनुमति दे दी. अब प्रकृति प्रदत्त पहाड़ को खोदा जा रहा है. उक्त पहाड़ की चोटी पर मां शारदा का मंदिर है जो समूचे रायपुर कर्चुलियान ही नहीं बल्कि आसपास के अंचल के […]

You May Like