सीएम डॉ यादव ने स्कूली बालिकाओं से किया संवाद, शिक्षा और सपनों पर की चर्चा

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगरौली पहुंचने के बाद स्कूली बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और रुचियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Next Post

शादी का लगा था टेंट, लगी थी हल्दी; तभी पहुंच गई पुलिस फिर 7 महीने कम उम्र होने से रुकी शादी

Sat May 23 , 2026
खिलचीपुर। सालरी गांव में एक युवक की शादी की तैयारियां उस वक्त रुक गई, जब प्रशासन को उसकी उम्र वैधानिक सीमा से कम होने की शिकायत मिली. गांव में टेंट लगा था, मेहमानों की भीड़ थी और गुरुवार रात से ही शादी का माहौल बना हुआ था. दूल्हे के हाथों […]

You May Like