भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सड़क एवं परिवहन अवसंरचना विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राज्य में 4,400 करोड़ से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही आमजन को सुरक्षित, तेज और बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Next Post
मुख्य न्यायाधीश ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना की, क्रूज से भव्य गंगा आरती देखी
Sat Jan 17 , 2026
वाराणसी, 17 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार शाम को वाराणसी पहुंचे। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश चंदौली सहित छह जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय भवनों के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, पत्नी सविता वशिष्ठ और कई अन्य न्यायाधीशों के […]

You May Like
-
6 months ago
पोलिश एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
-
9 months ago
आंधी-तूफान से बिजली ठप, आधा शहर अंधेरे में रहा