पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्राम्हकुमारी संस्थान रीवा द्वारा संचालित किए जा रहे पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति एवं सद्भावना रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान समाज में प्रेम शांति और भाईचारे की भावना को सशक्त करेगा तथा प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा. प्रेम, शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर गांव-गांव तक भ्रमण करने वाले दिव्य रथ के माध्यम से एकता, प्रेम, सद्भावना व नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा. मुख्यमंत्री ने दिव्य रथ में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना की. राजनिवास सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ब्राम्हकुमारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पावन और आध्यात्मिक कार्य प्रदेश में विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने में सहायक सिद्ध होगा. उल्लेखनीय है कि ब्राम्हकुमारी संस्थान की भोपाल जोन की डायरेक्टर बीके निर्मला के निर्देशन में जन जागरण अभियान के तहत ज्योतिर्लिंग रथ जिले में महाशिवरात्रि 2027 तक भ्रमण करेगा. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित ब्राम्हकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Next Post

वसुंधरा पत्र विवाद: क्या दबाव में आकर राजे ने किया खंडन?

Tue Apr 21 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कथित पत्र को लेकर उपजे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पारदर्शिता, राजनीतिक मंशा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने […]

You May Like