इंदौर: जिले में सीएसआर फंड से करोड़ों रुपये लागत के विकास कार्य करवायेंगे जाएंगे. इसके लिए 11 विभागों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिये गये हैं. नगर निगम सहित अन्य विभागों द्वारा भी प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं. अभी तक 11 विभागों से प्राप्त प्रस्तावों को आज कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया.
उक्त प्रस्ताव मंजूरी के लिए सीएसआर फंड तहत गठित राज्य स्तरीय समिति को भेजे जायेंगे. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सीएसआर फंड के माध्यम से जिले में अधिक से अधिक विकास कार्य करवायें जाये. इस राशि का उपयोग ऐसे विकास कार्यों में किया जायेगा, जिनके लिये विभागीय मद से बजट नहीं मिलता है.
Next Post
यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की बाइक बरामद
Wed Apr 2 , 2025
इंदौर:यातायात पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से चोरी हुई बाइक को तुरंत पकड़ लिया गया. देवास नाका चौराहा पर यातायात प्रबंधन में तैनात उप निरीक्षक शिवलाल विश्वकर्मा और उनकी टीम प्रधान आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक चेनसिंह, के साथ आरक्षक अजय अपनी ड्यूटी पर थे, तभी एक व्यक्ति ने आकर अपनी बाइक […]

You May Like
-
8 months ago
हाइवे में अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत
-
8 months ago
नाले में मिली लाश
-
2 weeks ago
मौनी अमावस्या पर घाट-घाट उमड़ा जनसैलाब