इंदौर:यातायात पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से चोरी हुई बाइक को तुरंत पकड़ लिया गया. देवास नाका चौराहा पर यातायात प्रबंधन में तैनात उप निरीक्षक शिवलाल विश्वकर्मा और उनकी टीम प्रधान आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक चेनसिंह, के साथ आरक्षक अजय अपनी ड्यूटी पर थे, तभी एक व्यक्ति ने आकर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी.
सूचना मिलते ही यातायात टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों का पीछा किया. चोरों ने पुलिस को देखकर मांगलिया की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी से दोनों को पकड़ लिया और चोरी की गई बाइक समेत थाना लसूड़िया की बीट टीम को सौंप दिया.
