दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर बारिश के बाद हों

रीवा:कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सामाजिक न्याय विभाग तथा जिला रेडक्रास समिति मिलकर प्रयास करें. जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करें.

जिले में कृत्रिम उपकरण के पात्र दिव्यांगों का चयन करके उन्हें कृत्रिम उपकरण प्रदान करने के लिए बारिश के बाद शिविर आयोजित करें. जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल पर रिक्त भूमि का चयन करके आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं. कलेक्टर ने कहा कि निरामय बीमा योजना का लाभ देने के लिए पात्र दिव्यांगों का चयन कर लें. निर्धारित प्रीमियम की राशि जमा कराकर दिव्यांगों को बीमा सुरक्षा का लाभ दें.

Next Post

जलभराव का जायजा लेने वार्ड में उतरे निगम आयुक्त,समयपाल को नोटिस

Thu Jul 3 , 2025
रीवा: नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा आज रीवा नगर के वार्ड क्रमांक 15 का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्षा से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजमाव की स्थिति से उत्पन्न समस्याओं पर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की […]

You May Like