
बैतूल। कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 735 ग्राम गांजा और एक कार जब्त की गई है।
दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पुलिस चौकी सोनाघाटी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने पर चालक द्वारा वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। विधिवत तलाशी एवं पंचनामा कार्यवाही के दौरान कुल 2 किलो 735 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 27,000) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी मुकेश पिता सेकलाल जावरकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार एवं रामेश्वर पिता लालचंद विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में अपराध धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तमनंदन मस्तकार, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक दीवान सिंह, प्रधान आरक्षक शिवकुमार उइके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, महिला प्रधान आरक्षक संध्या, आरक्षक अनिल बेलवंशी, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन की सराहनीय भूमिका रही।
